Balia News: श्री हनुमान की आराधना से मिलेगी कष्टों से मुक्ति
बलिया, नवम्बर 8 -- Balia News: रतसर। क्षेत्र के जनऊपुर गांव में झंडा समिति की ओर से प्रकाश पर्व दीवाली पर हनुमत जयंती की वर्षगांठ मनाई गई। इस उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन रामनाम संकीर्तन एवं रविवार को पूर्णाहुति के बाद गाजे-बाजे के साथ हनुमानजी की प्रतिमा और अन्य देवी-देवता की झांकियों के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। शनिवार की शाम प्रवचन में मानस किंकर फलाहारी दास महाराज ने श्रद्धालुओं को श्रीराम भक्त हनुमान के महिमा का वर्णन सुनाया। बताया कि श्रीराम भक्त हनुमान के नाम लेने से सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाती हैं। हनुमान का नाम जपने वाला भक्त हमेशा निरोग रहता है। कार्यक्रम में लोकगीत गायक मनी पाण्डेय, पवन पाण्डेय, अखिलेश अंगारा व सोनू साहनी ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को झुमाया। देर शाम नारदी गायक सिवान बिहार से पूजा पांड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.