Balia News: श्रीकृष्ण के छठिहारोत्सव में लोक संस्कृति का दिखा अनूठा संगम
बलिया, सितम्बर 10 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जन्माष्टमी के छह दिनों बाद बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण का छठिहारोत्सव (छठी) घर-मंदिर के साथ ही कोतवाली, थाना और पुलिस चौकियों पर उत्साह के साथ पारंपरिक तरीके से मनाया गया। ठाकुरबाड़ियों, राधा-कृष्ण मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगे फूलों, बिजली के बल्बों और गुब्बारों से सजे बाल गोपाल का दिव्य रूप देखते ही बन रहा था। ठाकुरजी को नए वस्त्र, आभूषण पहनाकर उनका विशेष शृंगार किया और पालने में झुलाया। मदन गोपाल के छठी पर शहर, कस्बा और गांवों में सोहर और बधाई गीतों की धूम रही। छठिहारोत्सव पर संपूर्ण जिला कन्हैया के भक्ति में लीन दिखा। यह भी पढ़ें- Varanasi News: मंदिर में गूंजा सोहर, प्रसाद में बंटा सोठौरा उत्सव के समापन पर कन्हा को पीले वस्त्र पहनाया गया तथा आरती उतारी गई। कई जगह भज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.