बलिया, जुलाई 16 -- Balia News: गड़वार, हिन्दुस्तान संवाद। घर से शौच के लिए निकली वृद्धा की लाश गुरुवार की सुबह नाले में पड़ी मिली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका व्यक्त की जा रही है महिला के नाले में किसी प्रकार डूबकर जान गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।इलाके के हथौड़ी (चानाडीह) निवासी 80 वर्षीय एकमी देवी बुधवार की देर शाम घर से शौच के लिए निकली। रात देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोग खोजबीन करने लगे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: जंगल में लकड़ी लेने गए व्यक्ति का शव मिला काफी प्रयास के बाद भी महिला का सुराग नहीं लग सका लिहाजा परेशान परिजन सुबह होने के इंतजार में घर लौट गये। बताया जाता है कि गुरुवार की स...