Balia News: शेषनाथ तिवारी अध्यक्ष, भुवाल सिंह महासचिव निर्वाचित
बलिया, सितम्बर 8 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन का चुनाव मंगलवार को गहमा-गहमी के बीच सम्पन्न हुआ। मतगणना के बाद देर शाम परिणाम की घोषणा की गयी। इसमें अध्यक्ष पद पर शेषनाथ तिवारी विजयी हुए। महासचिव पद पर भुवाल सिंह और उपाध्यक्ष पद पर अर्चना पांडेय और गीतेश पांडेय ने जीत दर्ज की। मंगलवार की सुबह कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच मतदान शुरु हुआ। दोपहर तीन बजे तक हुए मतदान के बाद चार बजे से मतगणना शुरु हुई। चुनाव अधिकारी की ओर से घोषित परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद शेषनाथ तिवारी 79 वोट से विजयी रहे। उन्हें 377 वोट मिले, जबकि दूसरे नम्बर पर रहे शैलेश कुमार सिंह को 298 वोट मिले। इस पद के लिए सुभाषचन्द्र श्रीवास्तव 247 तथा ओमकार सिंह को 24 मत हासिल हुए हैं।महासचिव पद पर कांटे की टक्कर में भुवाल सिंह ने राधेश्याम पां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.