बलिया, जुलाई 8 -- Balia News: भीमपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। इब्राहिमपट्टी-चचाईपार नहर मार्ग स्थित प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमपट्टी टोला में सहायक अध्यापिका से तमंचे के बल पर मंगलसूत्र छिनैती की वारदात के 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों के बारे में कई अहम सुराग मिले हैं तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। घटना के खुलासे के लिए भीमपुरा पुलिस के अलावा एसओजी, सर्विलांस टीम और मऊ जनपद की पुलिस को भी लगाया गया है。 यह भी पढ़ें- Hamirpur News: स्कूल जा रहे शिक्षकों पर बाइक सवारों ने झोंका फायर, बाल-बाल बचेजांच प्रक्रिया जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश नहर मार्ग से मऊ जनपद की सीमा में प्रवेश कर घोसी की ओर फरार हुए। इस दौरान...