बलिया, अगस्त 25 -- Balia News: बलिया। दुबहड़ ब्लाक के जनाड़ी स्थित सोनकेश्वरी देवी बालिका विद्यालय के संस्थापक एवं आजीवन प्रबंधक रहे स्व. डॉ. प्रेम भूषण पाण्डेय की आठवीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के साथ क्षेत्र के गणमान्य एवं सम्मानित लोग उपस्थित रहे। दुबहड़ ब्लॉक के पूर्व प्रमुख ज्ञानेन्द्र राय 'गुड्डू', अजय वर्मा, ग्राम प्रधान मनीष पाण्डेय, शक्तिनाथ, बबलू पाण्डेय, मोती पाण्डेय आदि ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया।विद्यालय के प्रबंधक डॉ. वेद रत्न पाण्डेय ने सभी लोगों के प्रति आभार जताया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और समाजसेवा के प्रति डॉ. प्रेम भूषण पाण्डेय के समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...