Balia News: शिक्षामित्रों ने धरना किया स्थगित
बलिया, अगस्त 2 -- Balia News: बलिया। शिक्षामित्रों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग को लेकर प्रस्तावित धरना फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह ने शिक्षामित्रों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू करने का भरोसा दिया है। इसके बाद तीन अगस्त को प्रस्तावित धरना को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। उनका कहना है कि शासनादेश जारी होने के कई माह बाद भी स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू नहीं होने से शिक्षामित्रों में नाराजगी थी। इसे लेकर आंदोलन की तैयारी की गई थी, लेकिन बीएसए के सकारात्मक पहल के बाद आंदोलन को स्थगित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.