Balia News: शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान है सशक्त नारी की पहचान: एएसपी
बलिया, अक्टूबर 14 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को नारी संरक्षण गृह निधरिया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शारदीय नवरात्र और दीवाली के उपलक्ष्य में मिठाई, खाद्य सामग्री, कैंडल, अगरबत्ती आदि का वितरण कर सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति किया जागरूक किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल ने कहा कि शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान ही सशक्त नारी की पहचान है। उन्होंने मौजूद महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकार के साथ ही सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी। थानाध्यक्ष फेफना अखिलेश चंद पांडेय ने उन्हें अपनी सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी रमेश कुमार, मिशन शक्ति प्रभारी, नारी निकेतन प्रभारी आदि थीं।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.