बलिया, अगस्त 30 -- Balia News: सुखपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। कम्पोजिट विद्यालय की छात्रा ने स्कूल के शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। छात्रा की मां तथा अन्य महिलाओं ने शनिवार को विद्यालय पर पहुंचकर शिक्षक की पिटाई करने के साथ ही मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने लेकर चली गयी।

शिक्षक का गलत व्यवहार शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के एक कम्पोजिट विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं से उसी स्कूल का शिक्षक कई दिनों से गलत व्यवहार कर रहा था। लोगों का कहना है कि दो दिन पहले इसकी शिकायत स्कूल की हेडमास्टर से भी की गई थी। तब प्रधानाध्यापिका ने शिक्षक से इस मामले पर बातचीत करने का भरोसा दिया। जब स्कूल की हेडमास्टर ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो शिक्षक की इस तरह की आदतों से परेशान होकर कक्षा छह में पढ़ने वाली छात्रा ने ...