बलिया, जुलाई 4 -- Balia News: मनियर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पश्चिम पटखौली में शनिवार की सुबह बिजली के शार्ट सर्किट की निकली चिंगारी से लगी आग में छह रिहायशी झोपड़ियां जलकर खाक हो गई। हादसे में एक बकरी की जलकर मौत हो गई। जबकि सामान और बच्चों को बाहर निकालते समय युवक बुरी तरह झुलस गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। यह भी पढ़ें- Balia News: आग से छह झोपड़ियां खाक, युवक झुलसाबिजली के शार्ट सर्किट का असर ग्रामीणों के अनुसार बिजली के शार्ट सर्किट के चलते निकली चिंगारी से देवान्ती के रिहायशी मड़हे में आग लग गई और वह धूं-धूं कर जलने लगा। देखते ही देखते आग ने मनोज गोंड के घर को भी चपेट में ले लिया। उनकी एक बकरी आग में जिंदा जल गई। पतरू गोंड, सनोज गोंड, विनोद गोंड और छोटक गोंड के एक रिहायशी मड़हे भी राख की ढेर में तब...