Balia News: शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई
बलिया, अगस्त 23 -- Balia News: बलिया। बारावफात, रक्षाबंधन आदि त्योहार को लेकर शनिवार को सिकन्दपुर में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें लोगों से पर्व-त्योहार शांति पूर्वक मनाने की अपील की गयी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। अधिकारियों ने कहा कि सभी लोग त्योहार को आपसी मेल-मिलाप के साथ मनायें तथा किसी प्रकार के अफवाह पर ध्यान नहीं दें। अगर किसी बात की जानकारी अथवा संदेह हो तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। अधिकारियों ने आम लोगों और दुकानदारों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिया गया। इस मौके पर एडीएम अनिल कुमार, एएसपी (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल, एसडीएम सिकन्दरपुर प्रवीण यादव, सीओ सिकन्दरपुर राकेश कुमार सिंह आदि थे। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: अफवाह फैलाने वालों पर होगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.