बलिया, सितम्बर 20 -- Balia News: बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। शहीद रामप्रवेश यादव की शहादत दिवस पर रविवार को टंगुनियां-सोनाडीह मार्ग पर स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ, इसके बाद शहीद स्तंभ पर दीप प्रज्ज्वल्लित किया गया तथा शहीद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद को नमन किया गया।इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सलेमपुर रविन्दर कुशवाहा ने शहादत को नमन करते हुए उनके आदर्शों के अनुरूप देश रक्षा का संकल्प व्यक्त किया। कहा कि उन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम अंकित कर दिया। पूर्व मंत्री छुट्टू राम ने कहा कि उनकी शहादत हमेशा लोगों को देश की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा। पूर्व विधायक गोरख पासवान ने शहीद के त्याग और बलिदान से प्रेरणा ल...