Balia News: शराब के नशे में दी पत्नी की हत्या की सूचना
बलिया, अगस्त 19 -- Balia News: बांसडीहरोड। इलाके के रोहुआं गांव में मंगलवार की रात शराब के नशे में एक ड्राइवर ने पुलिस को खूब छकाया। बताया जाता है कि लखनऊ के मोहनलालगंज का रहने वाला चालक गांव के किसी व्यक्ति की गाड़ी चलाता है। उसने गांव के चौकीदार के मोबाइल से डॉयल 112 पर फोन कर अपनी पत्नी की हत्या किये जाने की सूचना दी। खबर मिलते ही भारी संख्या में फोर्स गांव में पहुंच गयी। हालांकि जांच की गयी तो पता चला कि उसने शराब के नशे में यह सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने लखनऊ में मौजूद इसकी पत्नी से फोन पर बातचीत की तो उसने खुद को सकुशल और स्वस्थ बताया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। इस सम्बंध में चौकी प्रभारी रोहुआं सत्येंद्र चौधरी का कहना है कि नशे में चालक ने सूचना दी थी। जांच में उसके द्वारा दी गयी जानकारी गलत पायी गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.