बलिया, अक्टूबर 25 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जिले भर में रविवार को शरद पूर्णिमा का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने सुख-समृद्धि की कामना के लिए मां लक्ष्मी की विशेष आराधना की और पारंपरिक रूप से खुले आसमान के नीचे चांदनी की रोशनी में खीर रखी गई। मान्यता है कि इस रात चंद्रमा अपनी सभी सोलह कलाओं से परिपूर्ण होकर पृथ्वी पर अमृत की वर्षा करते हैं। धार्मिक आस्था से का यह पर्व वैज्ञानिक और आयुर्वेदिक महत्व से भी बेहद महत्वपूर्ण है। राधा-कृष्ण मंदिर से लगायत ठाकुरबाड़ी में पर्व उत्साह से मनाया गया।पौराणिक मान्यता के अनुसार शरद पूर्णिमा के दिन ही समुद्र मंथन के दौरान मां लक्ष्मी का प्राकट्य हुआ था। यह भी पढ़ें- शरद पूर्णिमा पर की भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी की पूजा लिहाजा इस दिन मां लक्ष्मी का पृथ्वी पर आगमन होता है और वह भ्रमण करती ह...