बलिया, नवम्बर 5 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। पंचायत चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर पंचायतों की मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन करने और अपात्र नामों को हटाने की प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदाता सूची में परिवर्धन, संशोधन और विलोपन की कार्रवाई निर्धारित नियमों के तहत की जाएगी। बताया कि उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम के अनुसार किसी भी ग्राम पंचायत के चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि के बाद और चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक मतदाता सूची में कोई सुधार, निष्कासन या परिवर्धन नहीं किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- विवादों के बीच EC ने दिए 6 और राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में SIR के आदेश, अं...