बलिया, नवम्बर 19 -- Balia News: बलिया, हिन्दुस्तान टीम। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मंगलवार को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन होने के बाद अब विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। 17 दिसम्बर तक दावा-आपत्ति की जा सकती है। बुधवार को इस सम्बंध में विभिन्न तहसीलों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। अधिकारियों और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें हुईं। छूटे लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के साथ ही जेंडर रेसियो और इपीक रेसियो बेहतर करने पर भी जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Balia News: ड्राफ्ट मतदाता सूची में बढ़े 26 हजार 930 मतदाता मतदाता सूची में नाम जोड़ने पर जोर हिसं रसड़ा के अनुसार एसडीएम रणवीर सिंह ने विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ अलग-अलग बैठक की। राज...