बलिया, अगस्त 16 -- Balia News: बांसडीहरोड। इलाके के सेमरी गांव में जमीनी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना के बाद सोशल मिडिया पर वीडियो वॉयरल करने के मामले में पुलिस ने पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित राजेश पांडेय ने पुलिस को बताया है कि सार्वजनिक रास्ते को लेकर आरोपियों ने पहले मारपीट किया और फिर अगले दिन बदनाम करने के लिए वीडियो सोशल मिडिया पर वॉयरल कर दिया। पुलिस का कहना है कि मुकदमा पंजीकृत कर घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...