Balia News: विहान को हराकर पांडेपुर ने जीता वॉलीबाल का खिताब
बलिया, नवम्बर 10 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के जन्मशताब्दी वर्ष पर आयोजित फेफना खेल महोत्सव के सागरपाली क्लस्टर की खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन मंगलवार को गौरी भईया स्टेडियम सागरपाली में मुख्य अतिथि भईया झूलन सिंह ने चंद्रशेखर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रतियोगिता के आयोजक पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि दस नवंबर के दिन चंद्रशेखर जी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी, ऐसे दिन पर युवा खिलाड़ियों की यह प्रतियोगिता उनको सच्ची श्रद्धांजलि है। पहले दिन एथलेटिक्स, कबड्डी और वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। वॉलीबॉल में आठ तथा कबड्डी में कुल 34 टीमों ने प्रतिभाग किया। जूनियर बालक वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में पांडेपुर ने विहान विद्यापीठ को 25-21, 19-25 और 25-17 से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.