बलिया, सितम्बर 9 -- Balia News: चितबड़ागांव। स्थानीय थाना क्षेत्र के नगपुरा गांव के एक युवक की विषाक्त पदार्थ खाने के कारण मौत हो गई। बताया जाता है कि मंगलवार की शाम को गांव के 28 वर्षीय रवि कुमार ने किसी कारण से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन इलाज के लिए अचेतावस्था में रसड़ा सीएचसी ले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर वहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय पहुंचने के बाद चिकित्कसों ने वाराणसी रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उसे मऊ लेकर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में रवि की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव-घर में मातम पसर गया। मृतक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किस कारण से किया था फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...