Balia News: विषाक्त खाने से महिला की गयी जान
बलिया, अगस्त 1 -- Balia News: बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के भोपतपुर (बिनहां) निवासी 29 वर्षीय गुड़िया देवी की शनिवार की रात संदिग्ध हाल में मौत हो गयी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उसने विषाक्त का सेवन कर लिया। जानकारी होने के बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। एसओ सहतवार का कहना है कि भोपतपुर (बिनहां) निवासी सोनू सिंह ने करीब 14-15 साल पहले गुड़िया से प्रेम विवाह किया था तथा दोनों के तीन बच्चे हैं। उनका कहना है कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद महिला ने विषाक्त पदार्थ खा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.