Balia News: विश्व कल्याण को गंगा भक्तों ने किया हवन
बलिया, जुलाई 12 -- Balia News: बलिया। विश्व कल्याण के लिए शनिवार को शहर के ऐतहासिक भृगु मंदिर में गंगा मुक्ति एवं प्रदूषण विरोधी अभियान की ओर से हवन-पूजन किया गया। शुभारंभ महर्षि भृगु के पूजन और आध्यात्मिक गायन से हुआ। इस दौरान अभियान के प्रणेता रमाशंकर तिवारी ने कहा कि संपूर्ण ब्रह्मांड ब्रह्मय का ऐश्वर्य है। दुनिया की सूक्ष्म अनियमितता भी प्रकृति को नाराज करती है। बदलते जमाने में ईश्वरी अनुकूलता तथा पृथ्वी के जीवों की सलामती के लिए सनातनी परम्पराओं का पालन सुनश्चित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रकृति का दोहन तथा भोगवादी प्रवृत्ति के कारण दुनिया में जीवन के प्रति अनिश्चितता का माहौल बन रहा है। ऐसे में हम सब को प्रकृति को उजाड़ कर सुख पाने की लालसा को त्यागना होगा। इस मौके पर शशिकांत मिश्र, विनय कुमार पांडेय, ऋषि कुमार, विक्की ओझा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.