Balia News: विधायक ने स्वगणना की पूरी की प्रक्रिया
बलिया, नवम्बर 22 -- Balia News: बांसडीह। जनगणना 2027 के तहत चल रहे स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) अभियान के तहत रविवार को विधायक केतकी सिंह ने मैरीटार गांव स्थित अपने आवास पर स्वयं और परिवार की स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की। तहसीलदार नितिन कुमार सिंह ने स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग किया। विधायक ने क्षेत्रवासियों से अपील किया कि वह स्व-गणना की निर्धारित अवधि 30 नवंबर तक पोर्टल पर जाकर अपने और परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करें। कहा कि विकसित राष्ट्र के निर्माण और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनगणना अत्यंत आवश्यक है। सही आंकड़े देश और समाज की वास्तविक स्थिति को समझने तथा भविष्य की योजनाएं बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- Shravasti News: जिलाधिकारी ने स्वयं की ऑनलाइन स्वगणना, 30 नव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.