बलिया, अक्टूबर 12 -- Balia News: बांसडीह। शारदीय नवरात्र में महिलाओं और बालिकाओं में आपसी समन्वय, सहयोग एवं सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए 13 अक्तूबर को महाविद्यालय बांसडीह में डांडिया नाइट का आयोजन होगा। कार्यक्रम की आयोजक विधायक केतकी सिंह का कहना है कि इस कार्यक्रम में भक्ति, संगीत और पारंपरिक उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। उनका कहना है कि नवरात्र केवल मां दुर्गा की आराधना का पर्व नहीं, बल्कि नारी शक्ति, आस्था और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। ऐसे आयोजनों के जरिये महिलाओं और बालिकाओं को एक-दूसरे से जुड़ने तथा अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को करीब से जानने का मौका मिलता है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: रामगढ़ में 13 अक्टूबर को सजेगी भव्य डांडिया नाइट, आठ कलाकार बिखेरेंगे जलवा उनका कहना है कि कार्यक्रम में वाराणसी के विद्वानों के द्...