बलिया, जुलाई 20 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सुरेमनपुर दियरांचल के गोपालनगर टाड़ी पर सरयू नदी की कटान लगातार जारी है। इससे ग्रामीणों में अफरातफरी है। उधर, गांव के प्राथमिक विद्यालय का भवन कटान के जद में आ जाने से यहां पठन-पाठन ठप हो गया है। यहां के टेबल-कुर्सी और कागजात आदि को जूनियर हाईस्कूल के भवन में सुरक्षित किया जा रहा है।सरयू की लहरें रामनाथ यादव, देवनाथ यादव, संतोष यादव समेत आधा दर्जन लोगों के अलावा प्राथमिक विद्यालय के दीवालों से लगातार टकरा रही हैं। कटान के मुहाने पर आये मकान व स्कूल कभी भी नदी में समाहित हो सकते हैं। उधर, गोपालनगर-वशिष्ठ नगर सिवान पर भी कटान तेज है। यह भी पढ़ें- मोहाना का भी बढ़ा जलस्तर, बढ़ी धड़कनें कटान के जद में आने से सौ साल पुराना पीपल का एक पेड़ रविवार की रात धराशाई हो गया। इसी पेड़ के नीचे बैठ...