Balia News: वितरण में अनियमितता का आरोप
बलिया, अक्टूबर 21 -- Balia News: बलिया। सदर तहसील क्षेत्र के बघऊंच निवासी प्रेमशंकर पांडेय ने अधिकारियों से बाढ़ राहत सामाग्री और मुआवजा वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम सदर समेत अन्य अधिकारियों को दिये गये शिकायती पत्र में प्रेमशंकर ने बताया है कि बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायत बघऊंच के मौजा बाबुबेल, चौबेबेल, पोखरा में लेखपाल द्वारा फर्जी रूप से बाढ़ राहत आपदा के तहत फसलों के मुआवजा का चेक वितरण किया गया। आरोप लगाया है कि बाढ़ राहत खाद्यान वितरण भी अपात्रों को किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.