बलिया, जुलाई 2 -- Balia News: मनियर (बलिया)। खेजुरी मोड़ पर गुरुवार को सड़क हादसे में बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीएचसी मनियर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। भेखरिया गांव निवासी 70 वर्षीय सुदर्शन राम गांव में किराना की दुकान चलाते थे। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे साइकिल से मनियर बाजार में किराना का सामान खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान खेजुरी मोड़ के पास मनियर की तरफ से सिकंदरपुर जा रही बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुदर्शन हवा में उड़ते हुए सड़क पर गिर बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सुचना दी। पुलिस ने घायलावस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...