बलिया, अक्टूबर 27 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। महर्षि वाल्मीकि की जयंती सोमवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। वाल्मीकि मंदिर से लगायत हनुमान मंदिर और शिव मंदिरों में रामायण पाठ, दीप प्रज्ज्वलन और भजन-कीर्तन की धूम रही। जिलाधिकारी के निर्देश पर वाल्मीकि समेत अन्य प्रमुख मंदिरों की सफाई करायी गई और जिला स्तरीय अधिकारियों की देखरेख में जयंती मनाई गई।डीएम द्वारा दी गई जिम्मेदारी के तहत जिला पंचायत राज अधिकारी अवनीश कुमार श्रीवास्तव स्वयं भ्रमण कर मंदिरों और उसके आसपास की सफाई का जायजा लेते दिखे। डीपीआरओ ने ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारियों को भी मंदिरों पर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम की निगरानी के लिए लगाया था, सभी एडीओ पंचायत कार्यक्रम की रिपोर्ट और फोटो अपलोड करते रहे। यह भी पढ़ें- Bagpat News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर यज्ञ,...