बलिया, जुलाई 20 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे बुजुर्ग किसान की मौके पर मौत हो गई, जबकि धान की रोपाई कर रही महिला गंभीर रूप से झुलस गई। गड़वार ब्लॉक के लापरपुर गांव में रविवार को खेत की मेड़बंदी करते समय ठनका गिरने से 66 वर्षीय किसान विजय गोंड की मौके पर मौत हो गई। जबकि भरौली क्षेत्र के टुटुआरी में धान की रोपाई कर रही महिला आकाशीय बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई, जिसका उपचार बक्सर (बिहार) के निजी अस्पताल में चल रहा है। मौसम का मिजाज शनिवार की भोर से ही बदला और पूरी रात तथा रविवार की देर शाम तक कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश का क्रम जारी रहा। यह भी पढ़ें- Buxar News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत इससे मौसम सुहावना बन गया और लोगों को ...