बलिया, अगस्त 31 -- Balia News: बेल्थरारोड। अमृत भारत स्टेशन के तहत निर्मित नया फुट ओवर ब्रिज पिछले कई माह से तैयार है, किंतु इससे जुड़ने वाली लिफ्ट का निर्माण कार्य अब भी अधूरा है। लिफ्ट का धीमी गति से चल रहे कार्य के चलते दिव्यांगों, बुजुर्गों, मरीजों और छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वालों को परेशानी हो रही है। अभी तक लिफ्ट का स्ट्रक्चर तैयार नहीं हो पाया है। फुट ओवर ब्रिज के एक पिलर के पीछे लिफ्ट का फाउंडेशन बन चुका है। लिफ्ट के अभाव में फुट ओवर ब्रिज का लाभ यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है। लिफ्ट चालू होने पर यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने में काफी सुविधा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...