बलिया, जुलाई 4 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। आईजीआरएस में लापरवाही पर जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र ने कार्यालय में प्रधान सहायक के पद पर तैनात रहे आरिफ हसनैन अब्बासी को कार्यमुक्त कर दिया है। साथ ही लिपिक की अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए भी अपर शिक्षा निदेशक को पत्र लिखा है।जिविनि की ओर से जारी पत्र के अनुसार जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रधान सहायक आरिफ हसनैन अब्बासी के पटल पर आईजीआरएस की दो शिकायतें लम्बित थीं। इसके चलते जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक को काफी असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। इसके बाद जिविनि ने प्रधान सहायक को मामले निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया लेकिन अब्बासी द्वारा कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई। यह भी पढ़ें- Bijnor News: बिना अनुमति विद्यालय से अनुपस्थित रहने प...