Balia News: लम्बे समय से जमे कई थानेदारों को एसपी ने किया पैदल
बलिया, नवम्बर 17 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जिले के पुलिस कप्तान डॉ. ईरज राजा ने मंगलवार को एक दर्जन इंस्पेक्टरों और सब इंस्पेक्टरों का तबादला किया। उन्होंने लम्बे समय से जमे कई थानेदारों को पैदल कर दिया, जबकि कई नये जवानों को थानों की कमान सौंपी। इस कार्रवाई से पुलिस महकमा में हलचल मची हुई है। चर्चा है कि आने वाले दिनों में अभी और कई थानाध्यक्षों को हटाया जा सकता है। पुलिस अधीक्षक ने करीब तीन साल से सर्विलांस प्रभारी का काम देख रहे विश्वानाथ यादव, एसओ बैरिया राजेंद्र प्रसाद सिंह और एसओ हल्दी राजू कुमार राय को लाइन हाजिर किया है। कोतवाल बांसडीह राकेश कुमार सिंह को एसपी का वाचक बनाया है। गड़वार एसओ हितेश कुमार को स्वॉट प्रभारी तथा स्वॉट प्रभारी के पद पर तैनात एसआई अजय साहनी को सर्विलांस प्रभारी नियुक्त किया है। चौकी प्रभारी सिकन्दरपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.