Balia News: लम्बी दूरी की ट्रेनों में 'नो रूम', तत्काल का भी बुरा हाल
बलिया, नवम्बर 3 -- त्योहारों पर ट्रेनों में टिकटों का संकट Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। दीपावली और छठ के साथ ही लगन की भीड़ के चलते बड़े शहरों से लोगों का घर आना मुश्किल हो गया है। लम्बी दूरी की सभी ट्रेनों में सामान्य आरक्षित टिकट मिलना नामुमकिन सा हो गया है। कई ट्रेनें तो 'रीग्रेट' हो गई हैं। यानि उनमें अब वेटिंग टिकट भी नहीं मिल सकता। जबकि कुछ ट्रेनों में 'वेटिंग' 100 से 150 तक या उससे भी अधिक है। इनका कन्फर्म होना कत्तई संभव नहीं है। जनपद के लोग नौकरी-रोजगार की तलाश में बड़ी संख्या में दिल्ली, मुम्बई, अहमदाबाद, चेन्नई, लुधियाना या फिर कोलकाता में रहते हैं। दीपावली और छठ महापर्व में अधिसंख्य लोगों का अपने घर वापस आना होता है, वह भी सपरिवार। ऐसे लोगों के लिए रेलवे का टिकट पाना मुश्किल हो गया है। सबसे बुरा हाल दिल्ली और अहमदाबाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.