बलिया, अगस्त 27 -- Balia News: सिकंदरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। लखनपार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर से गुरुवार की सुबह पूजा में प्रयोग होने वाला पात्र चोरी हो जाने से मंदिर के पुजारी और श्रद्धालुओं में नाराजगी है। पुजारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।मंदिर के पुजारी कालीचरण वर्मा गुरुवार की सुबह मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिसर की साफ-सफाई के बाद पूजा-अर्चना के लिए आवश्यक सामान एवं पात्र को मंदिर में रख दिया। इसके बाद वह स्नान के लिए अपने घर चले गए। कुछ देर बाद वापस आए तो पूजा का पात्र गायब मिला। आसपास तलाश पर भी जानकारी नहीं मिली। उन्होंने घटना की सूचना डायल 100 पुलिस को दी। श्रद्धालुओं ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी गए पात्र को बरामद करने तथा दोषी पर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...