Balia News: रोडवेज कर्मचारियों ने डिपो परिसर में दिया धरना
बलिया, नवम्बर 29 -- Balia News: बेल्थरारोड। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद बेल्थरारोड डिपो परिसर में 12 सूत्रीय मांगों के समर्थन में शनिवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया और रोडवेज के प्रबन्ध निदेशक के नाम संबोधित ज्ञापन डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश पाण्डेय को सौंपा। परिषद के अध्यक्ष विशाल कुमार ने कहा कि संविदा एवं आउट सोर्सकर्मियों को नियमित करने व उनकी सेवा निवृत्ति के बाद विभागीय स्तर एक निश्चित धनराशि प्रदान करने, लोड फैक्टर के नाम पर कटौती बन्द करने, कैश लेस चिकित्सा उपलब्ध कराने, डग्गामार वाहनों पर रोक लगाने, चालकों-परिचालकों एवं कार्यशाला कर्मियों को देय रात्रि दिन आउट, रात्रि पाली एवं प्रदूषण भत्तों की दरों में पुनरीक्षण करने आदि की मांगें प्रमुख हैं। यह भी पढ़ें- Bijnor News: लंबित मांगों और अवैध डग्गामारी के खिलाफ किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.