बलिया, अगस्त 9 -- Balia News: बैरिया। बलिया-छपरा रेलखंड पर स्थित सुरेमनपुर-बकुलहा रेलवे स्टेशनों के बीच इब्राहिमाबाद गांव के सामने शनिवार को रेल पटरी पर एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में ले लिया। इसके बाद उसके पास मौजूद कागजातों आदि के आधार पर मृतक की पहचान बक्सर (बिहार) के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के रतनपुरा अहिरटोली निवासी 34 वर्षीय विक्की के रुप में हुई। पुलिस का कहना है कि डाउन पवन एक्सप्रेस के चालक ने बकुल्हा के स्टेशन मास्टर को एक युवक के ट्रेन की चपेट में आकर मौत होने की लिखित सूचना दी थी। स्टेशन मास्टर ने मामले से जीआरपी को अवगत कराया। रेल पुलिस की सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंची और शव को कब्जा में ले लिया। एसओ राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि युवक की पहचान हो गयी है। आगे की जांच की जा रही है। ...