बलिया, अक्टूबर 1 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की वार्षिक सामान्य बैठक में सोसायटी के सेवा कार्यों की समीक्षा के साथ ही सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया। जिला समन्वयक शैलेन्द्र पाण्डेय ने रेडक्रॉस की ओर से संचालित कार्यक्रमों और सेवा कार्यों की जानकारी दी। बताया गया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत सीडीओ की पहल पर रेडक्रॉस के संरक्षक सदस्य सरदार जितेन्द्र सिंह की ओर से 12 दिव्यांगों को नि:शुल्क व्हीलचेयर दिया गया है। डीएम ने सदस्यता अभियान चलाकर सदस्यों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके लिए सभी विभागों से सहयोग की अपील की। यह भी पढ़ें- Mathura News: नवनियुक्त संयोजक व समन्वयक बढ़ाएंगे रेडक्रास के कार्यों को आगे अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी सेंटर, नर्सिंग...