Balia News: रास्तों से उतरा पानी, दूर हुई आवागमन की परेशानी
बलिया, सितम्बर 22 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी का जलस्तर लगातार घटने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। कई जगह मुख्य रास्तों से पानी हटने के बाद ग्रामीणों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। हालांकि पानी घटने के साथ ही सुल्तानपुर के सामने और भोजपुरवा में कटान तेज हो गया है। नदी किनारे की जमीन लगातार कटकर नदी में समाहित हो रही है। इससे ग्रामीणों की चिंता अब बाढ़ से अधिक कटान को लेकर बढ़ गई है। सरयू के डीएसपी हेड पर रविवार शाम चार बजे जलस्तर 63.63 मीटर दर्ज किया गया था, जो सोमवार सुबह आठ बजे घटकर 63.55 मीटर हो गया। इसी तरह चांदपुर गेज पर रविवार शाम चार बजे 58.03 मीटर जलस्तर दर्ज हुआ था, जो सोमवार सुबह आठ बजे 57.84 मीटर पर पहुंच गया। दोनों गेजों पर जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। सुल्तानपुर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.