बलिया, अक्टूबर 25 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जनपद के श्री शिवप्रसाद गुप्त इंटर कालेज (टीका देवरी) की अध्यापिका करिश्मा वार्ष्णेय को 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में यूपी का एचओडी (हेड ऑफ डेलिगेशन) बनाया गया है।डा. भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संस्थान अयोध्या की ओर से जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, विद्यालयी खेलों की राष्ट्रीय स्तर की जूडो, बाक्सिंग, चेस और गताका प्रतियोगिता दिल्ली में आयोजित है। करिश्मा वार्ष्णेय को उत्तर प्रदेश की टीम का एचओडी बनाकर महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता से जुड़ी जिम्मेदारी मिलना करिश्मा वार्ष्णेय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उनकी इस उपलब्धि से बलिया के शिक्षक समुदाय में खुशी का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...