बलिया, अगस्त 20 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को दीवानी न्यायालय परिसर के केंद्रीय सभागार में समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल कुमार झा ने की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों तथा विभिन्न बैंकों के प्रबंधकों के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों, अब तक हुई प्रगति तथा अधिक से अधिक मामलों के सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण को लेकर चर्चा हुई।जनपद न्यायाधीश ने पूर्व में आयोजित दो लोक अदालतों में निस्तारित मामलों का तुलनात्मक प्रदर्शन दिखाते हुए अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्राधिकार से संबंधित मामलों का अधिकाधिक संख्या में निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक...