बलिया, अक्टूबर 24 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। शहर के रामलीला मैदान में शुभनगर रामलीला कमेटी के बैनर तले चल रही रामलीला में गुरुवार की रात कलाकारों ने भरत मिलाप प्रसंग का सजीव मंचन किया। शुभारंभ ठाकुरजी की आरती और व्यास की चौपाई के साथ हुआ। अयोध्या में भरत श्रीराम के आने की प्रतीक्षा में व्याकुल हो रहे थे, इसी बीच हनुमानजी आने की सूचना देते हैं, प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के आने पर भरत और श्रीराम के मिलन का अभिनय देख दर्शक भावुक हो गए। कलाकारों में बिट्टू झा, कमला झा, संतोष झा, जितेन्द्र आदि थे। नगरा हिसं के अनुसार नगर प्राचीन रामलीला समिति के बैनर तले चल रहे रामलीला में गुरुवार की रात पचपेड़वा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में भरत मिलाप का सजीव मंचन किया गया। भगवान श्रीराम और भरत के मिलन का प्रसंग देखकर श्रद्धालु विभोर हो उठे। जय...