Balia News: रात को अकेले जा रही महिला को पुलिस ने पहुंचाया घर
बलिया, अगस्त 13 -- Balia News: बैरिया। रात में सड़क से अकेली गुजर रही महिला को पुलिस ने अपनी गाड़ी से सुरक्षित घर तक पहुंचाया। बताया जाता है कि इलाके के गोपाल नगर गांव की एक महिला दयाछपरा गांव में आयोजित किसी कार्यक्रम में भोजन बनाने गयी थी। वहां से देर रात वह पैदल ही एनएच 31 से गुजर रही थी। इस दौरान गश्त करने के लिए निकले एसओ राजेंद्र प्रसाद सिंह की नजर अंधेरी रात में सड़क से पैदल गुजर रही महिला पर पड़ी तो उन्होंने अपनी गाड़ी को रोक लिया। इसके बाद महिला से पूछताछ किया तो उसने पूरी रात बतायी। इसके बाद पुलिस की गाड़ी से महिला को उसके घर तक पहुंचवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.