बलिया, अक्टूबर 25 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में संगीत विभाग की ओर से नशामुक्त युवा एवं विकसित भारत कार्यक्रम के तहत रविवार को युवा संवाद एवं परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और विकसित भारत 2047 में युवाओं की भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने विद्यार्थियों से संवाद कर आत्मसंयम एवं नशे से दूरी बनाते हुए प्रेरणादायक जीवन का संदेश दिया। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने नशामुक्ति की शपथ ली। विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज बनाने के लिए अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संयोजन डा. प्रेम भूषण यादव ने किया। इस दौरान डा. संतोष कुमार तिवारी, डा. विजय प्रकाश पाण्डेय, डा. सौम्या तिवारी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...