बलिया, सितम्बर 2 -- Balia News: सुखपुरा। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शीघ्र सुचारू संचालन की उम्मीद के बीच क्षेत्र के युवाओं ने बुधवार को सीएचसी परिसर एवं मुख्य गेट के आसपास सफाई किया। युवाओं ने आपस में चंदा एकत्र कर जेसीबी की व्यवस्था की तथा स्वयं सामूहिक श्रमदान करते हुए कार्य किया, जिसकी चहुंओर सराहना हो रही है। युवाओं ने अस्पताल के मुख्य गेट से आगे जाने वाले रास्ते की सफाई कराने के साथ ही अस्पताल परिसर में सफाई किया। सीएचसी परिसर में लंबे समय से जमा कूड़ा-कचरा और मलबा ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर दूसरे स्थान पर हटवाया गया। मुख्य गेट और परिसर में काफी मात्रा में कूड़ा जमा होने के कारण वहां दुर्गंध भी फैल रही थी। ग्रामीणों ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र व सार्वजनिक स्थ्ज्ञानों पर सफाई और बेहतर व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। स...