बलिया, अक्टूबर 4 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। एक युवती की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले में आईटी एक्ट समेत दो धारा में केस दर्ज कर पूरे मामले की तहकीकात कर रही है।मूल रुप से गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया है कि वह फिलहाल शहर के गड़वार रोड पर रहतीं हूं। युवती का कहना है कि सुखपुरा थाना क्षेत्र के ब्रह्माइन निवासी जितेंद्र यादव ने नौकरी देने का झांसा देकर दोस्ती कर लिया। उसने खुद को अविवाहित बताकर दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। इस मामले का मुकदमा नगर कोतवाली में दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर चालान कर दिया। पीड़िता का कहना है कि कुछ दिनों पहले जमानत पर जेल से रिहा होने के बाद जितेंद्र अश्लील वीडियो ...