Balia News: युवती को बाइक से ले जा रहे थे युवक, पूर्व विधायक ने रोका
बलिया, सितम्बर 2 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। बैरिया के देवराज ब्रह्म मोड़ के पास एनएच 31 पर सोमवार की रात लगभग नौ बजे पांच अज्ञात युवक एक युवती को जबरन बाइक पर बैठाकर ले जा रहे थे। तभी वहां पहुंचे पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने स्थानीय लोगों के सहयोग से पकड़कर युवती और एक आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। अन्य युवक भागने में सफल रहे। पूर्व विधायक के अनुसार, वे सहतवार क्षेत्र के खानपुर में आयोजित एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। देवराज ब्रह्म मोड़ पर उन्हें एक युवती के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। दो बाइक पर सवार चार युवको में से दो युवक उस युवती को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर कहीं ले जाना चाह रहे थे। सुरेंद्र सिंह तत्काल वहां पहुंचे। उन्हें देखते ही दोनों बाईक से चार युवक फरार हो गए। जबकि एक युवक और युवती को पूर्व विधायक व स्थानीय लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.