बलिया, नवम्बर 7 -- Balia News: रेवती। कस्बा के एक मकान के कमरें में युवती के साथ पकड़े जाने के बाद युवक उपरी मंजिल से नीचे कूद गया। इस दौरान वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे स्थानीय सीएचसी पर ले जाकर भर्ती कराया। इलाके के एक गांव का रहने वाला एक युवक गांव के ही एक युवती को लेकर एक मकान के प्रथम तल के कमरे में मौजूद था। बताया जाता है कि इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को हुई तो वह भी पहुंच गये। युवती के घरवाले जैसे ही कमरे में दाखिल हुए युवक उपर से नीचे कूद गया। इस दौरान उसके सिर और पैर के साथ ही शरीर के अन्य कई जगहों पर चोट आयी। इस घटना के बाद हलचल मच गयी। कुछ लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इस सम्बंध में एसओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...