बलिया, अगस्त 7 -- Balia News: रतसर। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन (शिवपुरी) निवासी 35 वर्षीय आनंद राजभर ने शुक्रवार की शाम ब्लेड से अपना गला काट लिया। जानकारी होने पर परिजन कस्बा के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां के डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि आनंदन का अपनी पत्नी से कुछ दिनों पहले विवाद हुआ था। इसके बाद उसकी पत्नी नाराज होकर अपने मयका सुखपुरा थाना क्षेत्र के कचबचिया चली गयी। लोगों का कहना है कि शुक्रवार को वह ससुराल पत्नी की विदाई कराने गया था। हालांकि उसके ससुराल के लोगों ने पत्नी को भेजने से इंकार कर दिया। इसके बाद घर लौटे युवक ने ब्लेड से गला काट लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...