बलिया, अक्टूबर 14 -- Balia News: बलिया। दुबहड़ थाना क्षेत्र के संवरुबांध निवासी 45 वर्षीय रिंकू राम ने बुधवार को चाकू से अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां के डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। बताया जाता है कि तमिलनाडु में काम करने वाला रिंकू दो दिन पहले गांव आया था। उसके भतीजा मुकेश ने बताया कि उसके चाचा रिंकू शराब के नशे में यह कदम उठाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...