बलिया, सितम्बर 28 -- Balia News: नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के गोठवां ग्राम पंचायत के सेमरी (कालीचौरा) निवासी सोनू यादव की रविवार को हुई मौत के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने सोमवार को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त चार लाठी को भी बरामद किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी का चालान कर दिया।आंधी-तुफान में घर की बिजली खराब होने के बाद सेमरी निवासी 25 वर्षीय सोनू यादव पट्टीदार शैलेंद्र यादव के घर के सामने स्थित खम्भा पर चढ़कर बना रहा था। इसको लेकर पट्टीदारों से विवाद हो गया। यह भी पढ़ें- Balia News: बिजली का तार जोड़ने को लेकर मारपीट, युवक की मौत कहासुनी के बीच हुई मारपीट में सोनू गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे पीएचसी बछईपुर पहुंचाया गया...