बलिया, सितम्बर 8 -- Balia News: ​सिकन्दरपुर। साइबर अपराधी हर दिन नये-नये तरीकों से लोगों के बैंक खातों को खाली कर रहे हैं। ताजा मामला इलाके के किकोड़ा गांव का है। वहां के रहने वाले मोहम्मद इजहार का कहना है कि कुछ दिनों मोबाइल अपटेड करने का मैसेज आया। मैसेज पर क्लीक करते ही मोबाइल हैंग हो गया। कुछ ही देर बाद फोन समान्य हुआ तभी खाते से करीब 98 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आ गया। इजहार को समझते देर नहीं लगी कि साइब अपराधियों ने ठगी के जरिये पैसा निकाल लिया। इसके बाद उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस की साइबर टीम फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...